Bihar Board 12th Result 2024 Date \ डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कब आएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जल्द ही बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 घोषित किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। हालांकि बिहार बोर्ड द्वारा बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024 कब आएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।