JEE Advanced Admit Card 2023 Released; एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें एग्जाम गाइडलाइंस

JEE Advanced Admit Card 2023 Released; एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें एग्जाम गाइडलाइंस

JEE Advanced Admit Card 2023 Released: जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड JEE Advanced Admit Card 2023 Released जारी हो गया है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

JEE Advanced 2023 Hall Ticket OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ गुवाहाटी (IIT- गुवाहाटी) ने आज 29 मई, 2023 को JEE एडवांस 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने IIT में एडमिशन के लिए आवेदन किया है, वे JEE एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2023 के एडमिट कार्ड 4 जून दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

JEE Advanced Admit Card 2023 Released

Admit Card JEE Advanced: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 4 जून की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में सभी छात्रों को एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है, कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।

नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थी आधिकारिक वेब पोर्टल पर 4 जून, 2023 तक जेईई एडवांस 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 जून को दो पालियों- सुबह (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और दोपहर (दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे) में आयोजित की जाएगी। एग्जाम को लेकर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड 2023 का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • – पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • – एडमिट कार्ड सामने होगा।
  • – एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें,

अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि वे जेईई एडवांस 2023 के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। किसी भी गलती की स्थिति में अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रीय समन्वयक आईआईटी के अध्यक्ष, जेईई (एडवांस्ड) 2023 से संपर्क करना होगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, स्कूल / कॉलेज / संस्थान आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन में कोई एक) लेकर जाना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर 1 घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एग्जामिनेशन कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Leave a Comment