नई दिल्ली। Deepika Padukone And Ranveer Singh Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार की सुबह फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे है

इस खबर बाद सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को ढेरों बधाइयां मिली। खबर शेयर करने के बाद गुरुवार शाम ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone: मम्मी-पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कपल ने शेयर की प्रेग्नेंसी की न्यूज

एयरपोर्ट में नजर आए दीपिका-रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 29 फरवरी की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस खास मौके पर रणवीर पत्नी मस्तानी का पूरा ख्याल रखते दिखें।